दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजीरिया से बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। यहां बंदूकधारियों ने शुक्रवार के दिन पश्चिमी प्रांत में स्थित एक कैथोलिक स्कूल पर हमला कर दिया। बंदूकधारियों ने स्कूल के अंदर करीब 215 विद्यार्थियों के साथ-साथ 12 शिक्षकों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही पड़ोसी राज्य में बंदूकधारियों ने 25 छात्राओं को अगवा कर लिया था।
वहीं इस घटना को लेकर राज्य सरकार में सचिव अबुबकर उस्मान ने बताया कि यह हमला और अपहरण सेंट मैरी स्कूल में हुआ, जो अगवारा में स्थित है। हालांकि, उन्होंने बंधक बनाए गए विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की। स्थानीय टीवी चैनल ‘अराइज टीवी’ की खबर के मुताबिक, 215 विद्यार्थियों को बंधक बना लिया गया है। इस घटना की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
आपकी टिप्पणी